कैफे में लगी आग, 4 फायरब्रिगेड ने पाया काबू:आग इतनी भीषण कि आधे घंटे तक पानी डालती रहीं दमकलें; लाखों का सामान जला
कैफे में लगी आग, 4 फायरब्रिगेड ने पाया काबू:आग इतनी भीषण कि आधे घंटे तक पानी डालती रहीं दमकलें; लाखों का सामान जला
सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में शनिवार रात 8 बजे के करीब एक कैफे में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे बाद तीन दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान में ब्लू विला कैफे में अज्ञात कारणों से रात 8 बजे आग लग गई। रात 8:40 बजे तक तीन दमकलों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के चलते पूरा कैफे जल गया। इससे लाखों रुपए का सामान जल गया।
एएसआई दशरथ सिंह के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है। कोतवाल विक्रांत शर्मा ने बताया कि घटना में कैफे पूरा जल गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039435


