व्यंजन : बेसन की बर्फी बनाने का तरीका
बेसन की बर्फी बनाने का तरीका

व्यंजन : बेसन की बर्फी यह भारत में पसंद की जाने वाली फेमस मिठाई है। भारत में हलवाई की दुकान पर यह मिठाई आसानी से मिल जाती है। यदि आपने इसे पहले कभी खाया है तो आप इसके स्वाद से अच्छी तरह वाकिफ होंगे, जिसने इस बर्फी को कभी खाया है वह बार-बार खाने की इच्छा रखता है। इस मिठाई को ना केवल हलवाई बनाते हैं बल्कि होली और दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर भी बनाई जाती है।
आज हम बेसन की बर्फी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे बनाना इतना आसान है कि एक बार बनाने का तरीका जान लोगे तो बेसन की बर्फी को हलवाई से खरीदना भूल जाओगे और हर बार घर की बनी हुई बर्फी खाना पसंद करोगे। इसे घर पर बनाने का एक फायदा यह भी है कि हम अपने स्वादअनुसार कम या ज्यादा मीठा बना सकते हैं।
तो चलिए देर ना करते हुए besan ki barfi in hindi में बनाना शुरू करते हैं। आप इस पोस्ट पर आए हैं मतलब आप बेसन की बर्फी में उत्सुक है। अब होली हो या दिवाली जब मन चाहे बड़े ही आसानी के साथ बेसन की बर्फी बनाएं और परिवार और बच्चों को खिलाएं। इस तरह से बर्फी बनाओगे तो घर वाले आपका नाम जरूर लेंगे।
आवश्यक सामग्री
बेसन 2 कटोरी
देसी घी 1 कटोरी
चीनी 1 कटोरी
इलायची पाउडर 1 छोटी चम्मच
पिस्ता थोड़ा सा (सजावट के लिए)
तरीका
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छलनी से छान लें। अब एक गंज में 1 कटोरी चीनी और आधा कटोरी पानी डालकर मध्यम आंच पर चाशनी बनाले। जब तक चाशनी बन रही है तब तक दूसरे चूल्हे पर पैन में 1 कटोरी घी डाल कर गरम करें। जब घी पिघल जाए तब 2 कटोरी बेसन डालकर चम्मच से लगातार मिलाते रहे।
5 मिनट मिलाते हुए मध्यम आंच पर पकाना है। कुछ देर में बेटर गीला होना शुरू हो जाएगा। जब बेटर का कलर बदल जाए तब तैयार चाशनी और इलायची पाउडर डालें। चाशनी को मिलाते ही इसमें जाली बनना शुरू हो जाएंगी। इसी तरह चम्मच से मिलाते हुए बेटर को गाढ़ा होने तक अच्छी तरह भूनना है।
जब बेटर तैयार हो जाए तब एक चौकोन बर्तन को घी लगाकर ग्रीस कर दे। अब बेटर को इसमें डाल दें और अच्छी तरह फैला दें। अब ऊपर से कटा हुआ पिस्ता डालकर सजाए। अब इसे आधे घंटे के लिए ठंडी जगह रख दे या फ्रीज में भी रख सकते हैं। तय समय बाद बेसन की बर्फी बनकर तैयार है, इसे चाकू की मदद से अपने मनचाहे टुकड़ों में काट सकते हैं।
सुझाव
बेसन की बर्फी बना रहे हो तब कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो परफेक्ट बर्फी बनेंगी। चाशनी बनाने के लिए जितनी चीनी डालें, उसका आधा ही पानी मिलाना है, जैसे 1 कप चीनी तो आधा कप पानी डालें। जितना घी मिला रहे हो, उसका दुगना बेसन मिलाएं, जैसे 1 कप घी तो 2 कप बेसन। बर्फी बर्तन के तले में ना चिपके इसके लिए आप तले में पेपर लगा सकते हैं।
और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.