नशीला पदार्थ पिलाकर ससुर व देवर कर रहे हैं रेप, पति पर भी विवाहिता ने लगाया आरोप
नशीला पदार्थ पिलाकर ससुर व देवर कर रहे हैं रेप, पति पर भी विवाहिता ने लगाया आरोप
चूरू : पति द्वारा अज्ञात लोगों से शारीरिक संबंध बनवाने एवं ससुर व देवरों द्वारा विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रकरण सांडवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पहले तो सांडवा थाने की पुलिस ने उक्त घटना को लेकर मामला ही दर्ज नहीं किया, लेकिन जब डीवाईएसपी के निर्देश मिले, तो प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांडवा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसके तीन बेटे व एक बेटी है। पति उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
ससुर व देवरों सहित आठ नामजद लोगों पर विवाहिता ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इन लोगों द्वारा पिछले 15-20 वर्षों से चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर इस घटना को अंजाम दिया जा रहा है। विरोध करने पर उससे मारपीट की जाती है। एक दिन पति धारदार हथियार से विवाहिता का गला काटने पर उतारू हो गया, जिससे वह घायल भी हुई, लेकिन मौका पाकर वहां से फरार हो गई। अब ये लोग उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, क्योंकि उसकी तीन संतानें भाई के साथ है तथा कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच बीदासर डीवाईएसपी प्रहलादराय कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2121909


