[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निशांत सुराणा बने ICAI इंडिया के सिंगापुर चैप्टर के अध्यक्ष:2004 में पूरी की थी सीए, 12 वर्षों से रह रहे सिंगापुर में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निशांत सुराणा बने ICAI इंडिया के सिंगापुर चैप्टर के अध्यक्ष:2004 में पूरी की थी सीए, 12 वर्षों से रह रहे सिंगापुर में

निशांत सुराणा बने ICAI इंडिया के सिंगापुर चैप्टर के अध्यक्ष:2004 में पूरी की थी सीए, 12 वर्षों से रह रहे सिंगापुर में

राजगढ़ : राजगढ़ के रहने वाले निशांत सुराणा इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सिंगापुर चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं। सिंगापुर में हुए सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। निशांत सुराणा ने 2004 में सीए की पढ़ाई पूरी की थी। निशांत सुराणा ने भारत में टाटा मोटर्स, कैस्ट्रॉल कंपनी और डीजीओ इंडिया लिमिटेड कंपनी में अपनी सेवाएं दी, इसी दौरान उन्होंने सीएस की डिग्री हासिल की और पूरे भारत में चौथा स्थान मिला। निशांत पिछले 12 सालों से सिंगापुर में रहते हैं।

जानकारी के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सिंगापुर चैप्टर (आईसीएआई सिंगापुर चैप्टर) सिंगापुर में एक व्यावसायिक निकाय है। चैप्टर का गठन सिंगापुर में स्थित अपने सदस्यों और व्यक्तिगत विकास, सामाजिक सरोकारों में सहायता के लिए एक मंच बनाने के उद्देश्य से किया गया था।

यह आईसीएआई इंडिया के ओवरसीज चैप्टर नेटवर्क के तत्वावधान में संचालित होता है। इसे एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चैप्टर के रूप में देखा जाता है। यह व्यावसायिक कार्यक्रमों, वेबिनार, ज्ञान श्रृंखला कार्यक्रमों को क्यूरेट और होस्ट करके सिंगापुर में भारतीय सीए के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin