[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

49 हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण:टीकाकरण किया, यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

49 हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण:टीकाकरण किया, यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में बताया

49 हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण:टीकाकरण किया, यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में बताया

चूरू : राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर की ओर से मंगलवार को मदीना मस्जिद के पास तेलियान बाडी में हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाले हाजियों के लिए हज प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीबी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. एफएच गौरी, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी और चिकित्सा अधिकारी डॉ. साजिद चैहान आदि मौजूद रहे।

हज प्रशिक्षण शिविर को राजस्थान हज कमेटी के ट्रैनर हाजी युसुफ खान चैहान, हाजी फखरूद्दीन छिम्पा, हाजी नियामत अली कुरैशी, हाजी अब्दुल रसीद खोखर, मोहम्मद असफीन, खाद्दिम-उल-हुज्जाज अहमद रजा ने हज यात्रा पर जा रहे जिले से 49 हज यात्रियों को हज का प्रशिक्षण दिया। हज टीकाकरण शिविर में एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहसीन खान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरन्नुम बानों, इसब खां, तौफीक हुसैन, सुलेमान खान, विजय कुमार इत्यादि आदि ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया।

उन्होंने हज यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा यह भी बताया कि हज यात्रा के दौरान व्यक्ति को क्या-क्या परेशानी हो सकती है। समस्याओं के समाधान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। हज टीकाकरण शिविर में हाजियों के सीजनल एन्फ्लून्जा, मैनिनगोकोकल मैनिनजाइटिस व पोलियो इत्यादि के टीके लगाए गए। हज प्रशिक्षण और टीकाकरण शिविर में हाजी युसुफ खां चैहान, मोईनुद्दीन खान मोयल, रसीद खान मोयल, मास्टर शमशाद काजी, रमजान खान जोईया आदि मौजूद थे। संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin