पूर्व सैनिकों के लिए जरूरी खबर:सैनिक कार्यालय में दस्तावेजों में खामियां दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
पूर्व सैनिकों के लिए जरूरी खबर:सैनिक कार्यालय में दस्तावेजों में खामियां दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
चिड़ावा : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने पूर्व सैनिकों और परिजनों को दस्तावेजों में रही त्रुटियों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। त्रुटियां दुरुस्त होने से फिर भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सकेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि पूर्व सैनिकों-वीर नारियों के दस्तावेजों में सैनिक के पेंशन पर आने के बाद संतान का जन्म होता है, उसको सैन्य दस्तावेजों में अंकित नहीं करवाने, पत्नी-बच्चों के सैन्य दस्तावेजों, सिविल दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि में भिन्नता, किसी संतान के दिव्यांग होने की स्थिति में उसका भाग दो आदेश नहीं करवाने संबंधित खामियां रह जाती हैं।
वहीं बहुत से पूर्व सैनिकों के पेंशन बैंक खाते डीएसपी अकांउट में परिवर्तित नहीं हुए है, जो कि अति आवश्यक हैं। ऐसे में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अपने दस्तावेजों की जांच कर उसमें रही कमियों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से संबंधित अभिलेख कार्यालय से संशोधन-भाग दो आदेश प्रकाशित करवाया जा सकता है। वहीं पेंशन खाते को संबंधित बैंक में जाकर डीएसपी अकाउंट में परिवर्तित करवाना भी जरूरी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038503


