[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फंगस लगी कफ सिरफ वितरम मामले में कार्रवाई:खेतड़ी उप जिला अस्पताल में पहुंची स्पेशल टीम, कफ सिरफ के सैंपल किए जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फंगस लगी कफ सिरफ वितरम मामले में कार्रवाई:खेतड़ी उप जिला अस्पताल में पहुंची स्पेशल टीम, कफ सिरफ के सैंपल किए जब्त

फंगस लगी कफ सिरफ वितरम मामले में कार्रवाई:खेतड़ी उप जिला अस्पताल में पहुंची स्पेशल टीम, कफ सिरफ के सैंपल किए जब्त

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी : खेतड़ी उप जिला अस्पताल में मरीजों को फंगस लगी कप सिरप वितरण करने के मामले में मंगलवार को संयुक्त निदेशक व सीएमएचओ की ओर से गठित टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम में आए अधिकारियों ने कप सिरप के सैंपल जब्त किए गए है। अधिकारियों की टीम के निरीक्षण के दौरान मरीजों की दस पर्चीयो पर दवा अनुपलब्ध होने की मोहर पाई गई, जिनको टीम जब्त कर अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार राजकीय उप जिला अस्पताल में कप सिरप की कमी होने पर अस्पताल प्रबंधन ने अपने लोकल स्तर पर कप सिरप खरीदी थी। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से खरीदी गई कप सिरप में फंगस लगा हुआ था। जिसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते मरीजों को फंगस लगी कप सिरप वितरण कर दी गई। मामला उजागर होने के बाद सीएमएचओ डॉ विनय गहलोत ने डिप्टी सीएमएचओ अरूण अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए।

जिस पर राजकीय उप जिला अस्पताल में पंहुची टीम ने सबसे पहले दवा स्टोर में रखी कप सिरप के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद कप सिरप के सैंपल को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जब टीम ने दवा वितरण केन्द्र की जांच की गई तो अस्पताल में दिखाने आए दस मरीजों की पर्चियों पर दवा अनुपलब्ध की मोहर लगी हुई पाई गई। जिस पर उन्होंने अनुपलब्ध लगी पर्चियों को जब्त कर लिया। डिप्टी सीएमएचओ ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोकल स्तर पर दवा खरीदी गई थी, जिसमें कुछ कमियां पाई गई तो उनको जब्त कर लिया गया। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मामले में में यदि कोई लापरवाही सामने आई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ नरोत्तम शर्मा उप जिला अस्पताल में पंहुचे, जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर बेहतर सुविधा मुहैया करवाने तथा किसी भी सूरत में बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, औषधि नियंत्रक अधिकारी लोकेश सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र बोथरा, पीएमओ डॉ अक्षय कुमार, डॉ महेंद्र सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवा मिले आमजन को

संयुक्त निदेशक के दौरे के दौरान क्षेत्र की जनता को विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। उपस्थित लोगों ने बताया कि प्रभारी द्वारा अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों की अधिकांश ड्यूटी रात की लगाई जाती है, जबकि मरीजों को जरूरत दिन में होती है। ऐसे में आमजन को विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं नहीं मिलने से उनको दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। जिसके चलते खेतड़ी क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर संयुक्त निदेशक शर्मा ने जल्द व्यवस्था में सुधार कर विशेषज्ञ डॉक्टर की आमजन को सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

नेत्र रोग डॉक्टर होने के बावजूद भी मरीजों को जाना पड़ रहा है दूसरे स्थानों पर

राजकीय उप जिला अस्पताल में वर्तमान में 22 पद स्वीकृत है। इसमें 13 पदों पर सरकार की ओर से डॉक्टर नियुक्त कर रखे हैं। इनमें से एक शिशु रोग विशेषज्ञ का डेपूटेशन कर देने के चलते इस समय अस्पताल में नेत्र रोग, गायनिक, ईएनटी, फिजिशियन, चर्म रोग, फोरेंसिक मेडिसिन, एनेस्थीसिया, डेंटल सहित मेडिकल ऑफिसर कार्यरत है। नेत्र रोग के डॉक्टर द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच भी नहीं की जाती तथा ना ही उन्हें चश्मा दिया जाता है। इसके अलावा आजतक अस्पताल में उप जिला अस्पताल बनने के बाद एक भी आंख का आपरेशन नहीं किया गया। जिसके चलते मरीजों को नेत्र रोग की समस्या को लेकर निजी अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62