[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिकवरी एजेंट से परेशान महिला का सुसाइड:पड़ोस के खेत में कुएं में कूदकर दी जान, घर आ रहे थे एजेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रिकवरी एजेंट से परेशान महिला का सुसाइड:पड़ोस के खेत में कुएं में कूदकर दी जान, घर आ रहे थे एजेंट

रिकवरी एजेंट से परेशान महिला का सुसाइड:पड़ोस के खेत में कुएं में कूदकर दी जान, घर आ रहे थे एजेंट

सीकर : सीकर के धोद थाना इलाके में महिला ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद उसके शव को लोसल सीएचसी की मॉच्यूरी में रखवाया गया है। आरोप है कि लोन के रिकवरी एजेंट के दबाव में आकर महिला ने सुसाइड किया है। परिजन मॉच्यूरी के बाहर डटे हैं। उनका कहना है कि जब तक फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह शव नहीं लेंगे।

जानकारी अनुसार गीता देवी (40) पत्नी गुमानाराम ने पेवा रोड पर पड़ोस के खेत में बने कुएं में कूदकर सुसाइड किया है। महिला ने लोसल में लाइफ माइक्रो फाइनेंस से 60 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसकी 2 हजार रुपए की अंतिम किश्त बाकी थी।

किश्त को लेकर कंपनी के एजेंट पिछले चार-पांच दिनों से महिला के घर पर आ रहे थे। आरोप है कि उन्होंने महिला से गाली-गलौज भी की। ऐसे में परेशान होकर महिला ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। महिला के दो लड़के और एक लड़की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62