[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिवार के नाबालिग ने ही चुराए थे गहने:चोरी के जेवरात खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

परिवार के नाबालिग ने ही चुराए थे गहने:चोरी के जेवरात खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार

परिवार के नाबालिग ने ही चुराए थे गहने:चोरी के जेवरात खरीदने वाले दो युवक गिरफ्तार

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड 11 में चार दिन पहले एक घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात करने वाला परिवार का ही नाबालिग निकला। उसने नकली समझकर सोने की दो रखड़ियां तो कुएं में फेंक दी थी। बाकी गहनों को उसने बेच दिया। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर उससे चोरी के जेवरात खरीदने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड 11 निवासी राधेश्याम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 25 अप्रैल को वह काम पर गया था। पुत्र व पुत्रवधू गांव गए थे। दोपहर साढ़े तीन बजे पुत्र व पुत्रवधू गांव से वापस आए तो घर के कमरे में रखे संदूक का ताला व कुंदा टूटा हुआ पड़ा था। उसमें रखे 1500 रुपए सहित लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। वहीं, आलमारी में रखे 11 हजार रुपए भी गायब थे।

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पीड़ित के परिवार में नाबालिग भतीजे पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई, तो उसने चोरी कर वार्ड दस निवासी धोलू उर्फ सोनू पुत्र महेंद्र कटारिया व बुहाना के जोगेंद्र सिंह उर्फ दीपक पुत्र ईश्वर मेघवाल को जेवरात बेचना स्वीकार कर लिया।

इस पर पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

वहीं, नाबालिग ने चोरी के बाद सोने की दो रखड़ियों को नकली समझकर वार्ड 11 में अंबेडकर भवन के पास स्थित पुराने सूखे कुएं में फेंक दीं। बाकी जेवरात धोलू व जोगेंद्र को बेच दिए। पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर कुएं से दोनों रखड़ी बरामद कर ली और शेष जेवरात व नगदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62