[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में किन्नर से हैवानियत:गुप्तांग समेत बॉडी पर कई चोटों के निशान, लहुलूहान और बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में किन्नर से हैवानियत:गुप्तांग समेत बॉडी पर कई चोटों के निशान, लहुलूहान और बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला

सीकर में किन्नर से हैवानियत:गुप्तांग समेत बॉडी पर कई चोटों के निशान, लहुलूहान और बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला

श्रीमाधोपुर : सीकर के श्रीमाधोपुर में किन्नर से हैवानियत का मामला सामने आया है। अरनिया-मूंड़रु रोड पर सोमवार सुबह किन्नर बेहोशी की हालत में मिला है। जिसके गुप्तांग और चेहरे समेत बॉडी पर गहरे चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों की सूचना पर श्रीमाधोपुर थानाधिकारी जय सिंह बसेरा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किन्नर को श्रीमाधोपुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में हायर सेंटर सीकर ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को राउंड अप किया है।

डॉ. निर्मल शर्मा ने बताया कि किन्नर के गुप्तांग में लकड़ी भी मिली है। हॉस्पिटल में लाने के समय पर वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर सीकर के लिए रेफर किया है। वहीं पुलिस ने बताया कि हाथ पर हाथ पर नाम लिखा हुआ है।

श्रीमाधोपुर थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि महिला के बयान के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी। शुरुआत जांच में सामने आया है कि महिला जयपुर की रहने वाली है।

DSP उमेश गुप्ता ने कहा-घायल किन्नर ने होश में आने के बाद बताया है कि महरोली के रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग और रुपयों का लेनदेन था। इसी लेकर पूरा घटनाक्रम हुआ है। बयानों के आधार महरोली के पास रहने वाले सचिन बलाई को पुलिस ने राउंड अप किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62