[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महेंद्रगढ़ में 391 KG विस्फोटक पदार्थ बरामद:CIA ने 3 को दबोचा; 190 डेटोनेटर भी मिले, अवैध माइनिंग में होना था प्रयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

महेंद्रगढ़ में 391 KG विस्फोटक पदार्थ बरामद:CIA ने 3 को दबोचा; 190 डेटोनेटर भी मिले, अवैध माइनिंग में होना था प्रयोग

महेंद्रगढ़ में 391 KG विस्फोटक पदार्थ बरामद:CIA ने 3 को दबोचा; 190 डेटोनेटर भी मिले, अवैध माइनिंग में होना था प्रयोग

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने सतनाली क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। बरामद सामान में 391.96 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, 190 डेटोनेटर और 750 मीटर वायर शामिल है। माना जा रहा है कि इसका प्रयोग अवैध माइनिंग में किया जाना था।

CIA पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपी अजीत निवासी मोडी थाना मिहाड़ा नीमकाथाना राजस्थान, सामान भेजने वाले मुकेश निवासी दुधवा नांगलिया थाना मिहाडा राजस्थान और विस्फोटक मंगवाने वाले सुरेंद्र निवासी जेरपुर को गिरफ्तार किया है। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अजीत और मुकेश को रिमांड पर लिया है, जबकि सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान खातोदड़ा बस स्टैंड पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि अजीत अवैध माइनिंग के लिए बारूद व ब्लास्टिंग के सामान की सप्लाई करता है। आज भी वह बोलेरो गाड़ी मे काफी मात्रा में डेटोनेटर, ब्लास्टिंग का सामान सप्लाई करने के लिए आ रहा है। यह सामान उसने मुकेश से लिया है और सुरेंद्र के पास पहुंचाना है।

सूचना पर पुलिस की एक रेडिंग पार्टी तैयार कर गांव बलाना से उष्मापुर के रास्ते पर नाका बंदी कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग पुलिस ने शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बोलेरो गांव बलाना के अन्दर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसके ड्राइवर को इशारा कर गाड़ी रोकने को कहा।

पुलिस के अनुसार बोलेरो चालक भागने के लिए गाड़ी को वापस मोड़ने लगा। पुलिस ने इस पर उसे काबू किया। चालक ने अपना नाम अजीत बतलाया। टीम ने गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। इसमें 391.96 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, 190 डेटोनेटर और 750 मीटर वायर बरामद हुई। पुलिस ने विस्फोटक सामान को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ थाना सतनाली में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62