[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुरू जिले में बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुरू जिले में बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोने की तस्करी में लिप्त युवक के अपहरण के इरादे से आए छह बदमाशों को फॉर्च्यूनर कार समेत पकड़ा

चूरू : चूरू जिले में बीदासर कस्बे में सोने की तस्करी में लिप्त एक युवक के अपहरण के इरादे से घूम रहे छह बदमाशों को थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी अपराधिक पृष्ठभूमि के हैं, जिनसे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

एसपी जय यादव ने बताया कि आरोपी विकास जाट पुत्र गोविन्‍दराम (28) निवासी जुवाहरपुरा थाना रतन नगर जिला चूरु, धमेन्‍द्र सिंह पुत्र अमर सिंह (28) निवासी खटिकान प्‍याउ थाना लक्ष्‍मणगढ़ जिला सीकर, विकास गुर्जर पुत्र मूलचंद (24) निवासी बसावा थाना गोठड़ा जिला झूंझूंनूं, विकास जाट पुत्र महेश कुमार (28) निवासी ढ़ाणी खिरोड़ थाना गोठड़ा़ जिला झूंझूंनूं, मख्‍खन लाल गुर्जर पुत्र घीसा राम (30) निवासी झाझड़ थाना नवलगढ़ जिला झूंझूंनूं एवं अंकित पुत्र ओमप्रकाश (30) निवासी धोद थाना धोद जिला सीकर को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी यादव ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान एसएचओ कैलाश चन्द यादव को सूचना मिली कि दो फॉर्च्यूनर, दो कैंपर व एक ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी में बाहर के दिखने वाले 15-20 युवक बैठे हैं। उनकी गाड़ियां डूंगरपुर तिराहे से बस स्टैंड की तरफ दो-तीन राउंड काट चुकी है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए अतिरिक्त जाब्ता मंगवा एसएचओ यादव मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे।

मौके पर एक फॉर्च्यूनर जिसके नंबर RSA0056 थे दिखाई दी। जिसका पीछा करने पर कार चालक ने पुलिस जीप के टक्कर मारी, जिससे फॉर्च्यूनर झटके से बंद हो गई। गाड़ी बंद होते ही उसमें बैठे युवक भागने लगे। पीछा कर कुल 6 जनों को टीम ने पकड़ लिया। अन्य गाड़ियों की तलाश के लिए थाना छापर, सांडवा व सुजानगढ़ इलाके में नाकाबंदी करवा तलाश करवाई गई।

पकड़े गए सभी छह आरोपियों को थाने लाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि सभी युवक आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। बीदासर का एक युवक जो सोने की तस्करी में लिप्त है, उसके द्वारा तस्करी के सोने में से गबन किए जाने के संदेह के कारण अपहरण करने के उद्देश्य से ये बदमाश यहां आए थे।

एसपी यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत संगठित अपराध व गैंगवार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस प्रकार की घटनाओं के होने से पूर्व उन पर अंकुश लगाने निरंतर प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत चुरु पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62