[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर का हॉकी साई सेंटर अब खेलो इंडिया में बदला:छात्र-छात्राओं की 30 सीट आरक्षित, जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर का हॉकी साई सेंटर अब खेलो इंडिया में बदला:छात्र-छात्राओं की 30 सीट आरक्षित, जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

सीकर का हॉकी साई सेंटर अब खेलो इंडिया में बदला:छात्र-छात्राओं की 30 सीट आरक्षित, जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

सीकर : सीकर के बावड़ी में स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित हॉकी साई सेंटर को राज्य सरकार ने खेलो इंडिया में परिवर्तित कर दिया है। साई सेंटर को खेलो इंडिया में परिवर्तित करने पर खिलाड़ियों, ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ ने खुशी जताई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला कुमारी ने बताया की खेलो इंडिया में प्रवेश लेने वाले बच्चे अब सीधे राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। खेलो इंडिया सेंटर बावड़ी में 15 सीटें छात्र एवं 15 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित है। जो भी आस-पास के छात्र-छात्राएं खेलो इंडिया में भाग लेकर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वो छात्र-छात्राएं खेलो इंडिया प्रभारी प्रकाश यादव व विद्यालय प्रशासन से मिलकर खेलो इंडिया में प्रवेश के लिए ट्रायल की जानकारी ले सकते हैं।

खेलो इंडिया प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया की खेलो इंडिया सेंटर से जुड़ने के लिए छात्र-छात्राओं का एनएसआरएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। एनएसआरएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77