[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन:वियतनाम में देश का नेतृत्व करेंगे, 10 दिवसीय कैंप में हुआ टीम का चयन, झुंझुनूं की जेजेटी यूनिवर्सिटी ने की कैंप की मेजबानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन:वियतनाम में देश का नेतृत्व करेंगे, 10 दिवसीय कैंप में हुआ टीम का चयन, झुंझुनूं की जेजेटी यूनिवर्सिटी ने की कैंप की मेजबानी

एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन:वियतनाम में देश का नेतृत्व करेंगे, 10 दिवसीय कैंप में हुआ टीम का चयन, झुंझुनूं की जेजेटी यूनिवर्सिटी ने की कैंप की मेजबानी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए झुंझुनूं के चुडै़ला में स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में चले ट्रायल के बाद भारतीय टीम का चयन कर लिया गया। ट्रायल में महिला-पुरुष वर्ग में आधा दर्जन भारवर्गों के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मई के दूसरे सप्ताह में वियतनाम में होने वाली चैंपियनशिप में देश का नेतृत्व करेंगे। खिलाडियों के चयन के लिए इंडिया ताइक्वांडो द्वारा 10 दिवसीय कैंप आयोजन किया गया था। झुंझुनूं की जेजेटी यूनिवर्सिटी की ओर से कैंप की मेजबानी की गई। जानकारी देते हुए इंडिया ताइक्वांडो के प्रेजीडेंट नामदेव सम्पत शिरगांवकर एवं श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं के प्रेजीडेंट डॉ डीएस ढुल ने बताया कि 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में इंडियन टीम के लिए प्रशिक्षण व ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया था।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल के दौरान महिला व पुरूष वर्ग के छह-छह भारवर्गों में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाडियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर महिला वर्ग में 49 किलोग्राम से कम भारवर्ग में हरियाणा से सक्षम यादव, 53 किलोग्राम से कम भारवर्ग में चंडीगढ़ की रक्षा, 57 किलोग्राम से कम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की सानिया खान, 62 किलोग्राम से कम भारवर्ग में केरल की मार्गेट मैरी, 73 किलोग्राम से कम भारवर्ग में चंडीगढ की इतिशा दास व 73 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में रूदाली बैरवा का चयन किया गया है। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में 58 किलोग्राम से कम भारवर्ग में हरियाणा के प्रशांत, 63 किलोग्राम से कम भारवर्ग में हरियाणा के अजय गिल, 68 किलोग्राम से कम भारवर्ग में एसएससीबी दिल्ली के नवीन, 74 किलोग्राम से कम भारवर्ग में दिल्ली के भूमेश, 80 किलोग्राम से कम भारवर्ग में दिल्ली के शिवांश त्यागी व 87 किलोग्राम से कम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश के ऋषभ का चयन हुआ।

इंडिया ताइक्वांडो के प्रेसिडेंट नामदेव सम्पत शिरगांवकर ने बताया कि वियतनाम में 15 मई से 18 मई तक होने वाली एशियन सीनीयर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनू के प्रेसिडेंट डॉ डीएस ढुल का कैंप के लिए राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कुलसचिव डॉ अजीत कुमार, खेल बोर्ड सचिव डॉ अरुण कुमार व इंडिया ताइक्वांडो राजस्थान के महासचिव शहजाद खान उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77