दो गांव में केवल सात वोट पड़े:सबसे कम मतदान बनगोठडी में हुआ, पानी की समस्या को लेकर किया मतदान का बहिष्कार
दो गांव में केवल सात वोट पड़े:सबसे कम मतदान बनगोठडी में हुआ, पानी की समस्या को लेकर किया मतदान का बहिष्कार

झुंझुनूं : झुंझुनूं लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान सूरजगढ़ विधानसभा की खेदड़ियों की ढाणी में हुआ। 550 में से 505 मतदाताओं ने वोट किया। वहीं, सबसे कम वोट पिलानी विधानसभा के बनगोठड़ी में पडे़। यहां कुल 1132 मतदाता थे। जिसमें महज तीन ही वोट पडे़। इसके बाद 4 वोट इसी विधानसभा के टक्करवाला में पडे़।
345 में से चार ही मतदाताओं ने वोट किया। यानी दो गांव में महज 7 ही वोट पडे़। बनगोठड़ी में 0.27 और ढक्करवाला में 1.16 मतदान प्रतिशत रहा।
सबसे ज्यादा मतदान खेदड़ियों की ढ़ाणी में
झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान सूरजगढ विधानसभा के गांव खेदडिय़ों की ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ। यहा मतदान प्रतिशत 91.82 रहा था। जो झुंझुनूं संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा था। यहां पर 550 कुल मतदाता थे। इनमें से 505 मतदाताओं ने वोट डाले। यह गांव भाजपा से पूर्व सांसद संतोष अहलावत का पीहर है।
पानी को लेकर किया था मतदान का बहिष्कार
जहां सबसे कम वोट उसका कारण पानी रहा। दोनों गांवों के लोगों ने पानी को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। यहां ग्रामीण काफी समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। समझाइश के लिए जिला प्रशासन ने बहुत प्रयास किए थे। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। नतीजा ये रहा कि यहां ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले।
विधानसभा वार महिला-पुरुष मतदान प्रतिशत में
विधानसभा | कुल मतदान प्रतिशत | पुरुष वोट प्रतिशत | महिला वोट प्रतिशत |
झुंझुनूं | 57.69 | 57.43 | 57.97 |
पिलानी | 49.71 | 50.03 | 49.35 |
सूरजगढ़ | 51.02 | 50.80 | 51.20 |
मंडावा | 55.56 | 53.05 | 58.26 |
नवलगढ़ | 51.94 | 51.12 | 52.83 |
उदयपुरवाटी | 55.68 | 54.61 | 56.85 |
फतेहपुर | 52.73 | 49.96 | 55.74 |
खेतड़ी | 48.54 | 47.63 | 49.54 |