महका देवी की मूर्ति का अनावरण:लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि, श्री बाढ़ पूनिया विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी की मां है महका देवी
महका देवी की मूर्ति का अनावरण:लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि, श्री बाढ़ पूनिया विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी की मां है महका देवी
सादुलपुर : श्री बाढ़ पूनिया विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी भले राम पूनिया की स्वर्गीय माताजी की मूर्ति का अनावरण न्यागल बड़ी गांव में समारोह पूर्वक किया गया। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, अमन दीप पूनिया, प्रोफेसर दलीप पूनिया, सोनू पूनिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

कार्यक्रम में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। भले राम पूनिया की माताश्री महका देवी महाराणा प्रताप चौक,सादुलपुर स्थित सुंडा परिवार की बेटी थी। वेबहुत ही धार्मिक,परोपकारी और दयावान महिला थी। मूर्ति अनावरण समारोह में शिक्षक संघ के मनोज पूनिया, नवीन पूनिया, सुरेश हरपालु कुबड़ी, अनूप मास्टर, अमर सिंह, ओम प्रकाश ठेकेदार, विजय सिंह कालरी, रामकिशन गागड़वास, मांगे राम के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व अन्य स्थानों से भी पूनिया सरदारों ने शिरकत कर माल्यार्पण किया और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038502


