[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:अस्पातल ले जाते समय मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:अस्पातल ले जाते समय मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:अस्पातल ले जाते समय मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

नीमकाथाना : ट्रक और बाइक की भिंड़त में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट से बाइक में भी आग लग गई। मामला नीमकाथाना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया-कलिकांकरी के पास रविवार शाम 6 बजे सरस डेयरी दूध के ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार रामजीलाल (45) और छावनी निवासी योगेश शर्मा (42) नीमकाथाना की ओर से आ रहे थे। वहीं ट्रक चला की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार रामजीलाल और योगेश शर्मा वीनस फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62