[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे 3 लोग; सामने नीलगाय आने से हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे 3 लोग; सामने नीलगाय आने से हादसा

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे 3 लोग; सामने नीलगाय आने से हादसा

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना इलाके के दीपावास नदी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई।

जानकारी के अनुसार दीपावास के रहने वाले शिवराम सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ नीमकाथाना से अपने गांव दीपावास जा रहे थे। तभी सामने से एक नीलगाय आने से गाड़ी नियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार शिवराम सिंह उसकी पत्नी और उसका बेटा घायल हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कार पूरी तरह जल गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62