अनियंत्रित कार नदी में गिरी; आग लगी, ग्रामीणों ने 3 लोगों को बचाया
अनियंत्रित कार नदी में गिरी; आग लगी, ग्रामीणों ने 3 लोगों को बचाया
टोडा : टोडा गांव दीपावास के पास एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इससे कार में आग लग गई और वह पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार दीपावास निवासी शिवराम सिंह अपने परिवार के साथ नीमकाथाना से दीपावास आ रहा था। इसी दौरान तो बुजीवाला और दीपावास के बीच कार के सामने अचानक गाय आ गई।
उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई और पलट गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। धमाका सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कार में आग लग चुकी थी। बाद में लोगों ने कार को सीधा किया और उसमें फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में तीनों को नीमकाथाना अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार कार शिवराम सिंह दीपावास की बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036134


