[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्लास्टिक मुक्त भारत विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्लास्टिक मुक्त भारत विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

प्लास्टिक मुक्त भारत विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के देवकी देवी पाटोदिया सभागार में 20 अप्रैल 2024 को “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार वन विभाग झुंझुनूं व जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा तत्त्वाधान में प्लास्टिक मुक्त भारत विषयक चित्रकला प्रतियोगिता के साथ लेखन, गायन और नारा प्रतियोगिता गता का आयोजन किया गया। भी

प्रतियोगिताओं में विद्यालय की 100 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता समन्वयक भंवरी देवी ने बताया कि प्रतियोगिता का निर्णय 22 अप्रैल 2024 को घोषित किया जायेगा जिसमे प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जायेगा अन्य सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

प्रतियोगिता के आयोजक भरत कुमार वन विभाग अधिकारी, प्रमोद कुमार सहायक अधिकारी, समन्वयक भंवरी देवी व विद्यालय सचिव लक्ष्मीकांतशर्मा, प्रधानाचार्या मधु शर्मा, रंजनी शर्मा, अनिता, मोनिका तंवर व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles