[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान ड्यूटी पर लगे जवान ने छीनी युवक से आईडी, भाजपा प्रत्याशी की जवान से हुई बहस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदान ड्यूटी पर लगे जवान ने छीनी युवक से आईडी, भाजपा प्रत्याशी की जवान से हुई बहस

टोडी में सचिन हाथ से लिखी पर्ची लेकर गया, जवान बोला-बीएलओ वाली लाओ

टोडी : यहां के टोडी गांव के बूथ संख्या 90 पर हाथ से लिखी पर्ची बहस का कारण बन गई। इसे लेकर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी तक को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यहां चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल के जवान ने एक युवक से पर्ची और आईडी छीन ली। इसे लेकर बवाल हो गया।

टोडी निवासी सचिन मूंड ने बताया कि वह वोट देने के लिए बूथ पर गया था। उसके पास बीएलओ की और से बांटी गई पर्ची नहीं थी। हाथ से बनाई हुई पर्ची थी। इसलिए उसे गेट पर ही रोक लिया गया। आधार कार्ड दिखाया तो वहां तैनात सुरक्षाबल के जवान ने उसे छीन लिया। हाथ पर स्याही का निशान नहीं होने पर भी मतदान करने से रोक दिया।

जवान ने कहा कि बीएलओ की पर्ची होगी तभी वोट देने देगा। इस पर बहस हो गई। टोडी के बूथ संख्या 90 के क्रमांक 950 पर उसका नाम है। इस बात की सूचना मिलने पर दोपहर में करीब 2 बजे लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी मौके पर पहुंचे। उनकी सुरक्षाबलों से बहस हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

चौधरी बोले-जवान को आईडी देखने का अधिकार ही नहीं

भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी की बूथ पर सुरक्षा बल के जवान से बहस होने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में चौधरी कह रहे हैं-आपको आईडी देखने का अधिकार नहीं है। इस बात को लेकर बाहर खड़े युवाओं ने विरोध भी जताया।

Related Articles