[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू लोकसभा के लिए सुजानगढ़ में हुआ मतदान:ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 58 फीसदी हुई वोटिंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू लोकसभा के लिए सुजानगढ़ में हुआ मतदान:ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 58 फीसदी हुई वोटिंग

चूरू लोकसभा के लिए सुजानगढ़ में हुआ मतदान:ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 58 फीसदी हुई वोटिंग

सुजानगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर शाम छह बजे मतदान समाप्त हो गया है। चूरू लोकसभा क्षेत्र की सुजानगढ़ विधानसभा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान कर्मियों ने शाम को ईवीएम जमा करवा दी। इससे पहले सवेरे से ही मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आया। कई बूथ ऐसे थे, जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या नजर आई। सवेरे कतारें लंबी होने के कारण मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। खासतौर पर नए वोटर्स में जोरदार उत्साह देखा गया। हालाकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप बढ़ी तो मतदान में जरुर थोड़ी सी कमी आई। शाम को एक बार फिर मतदान केंद्रों पर कतारें लग गईं।

इस तरह हुई वोटिंग

  • शाम 5 बजे तक – 49.63 प्रतिशत
  • दोपहर 3 बजे तक – 40.55 प्रतिशत
  • दोपहर 1 बजे तक – 31.7 प्रतिशत
  • सुबह 11 बजे तक – 22 प्रतिशत
  • सुबह 9 बजे तक -11 प्रतिशत

गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक बूथ पर छाया पानी के इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के उपाय भी किए गए हैं। चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही प्रशासन तैयारियों में जुटा था। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया गया।

शहर के चोपड़ा धर्मशाला मतदान केंद्र पर दूल्हे हंसराज और दुल्हन ममता ने वोट डाला। सुजानगढ़ के प्रगति नगर के रहने वाले हंसराज दादरवाल की शादी गुरुवार की रात ही हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन ममता ने पहले अपने गांव बंबू में वोट किया। इसके बाद हंसराज ने जोड़े के साथ बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला

पुरुषों की बजाय महिलाओं में ज्यादा उत्साह नजर आया है सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की कतारें दिखी
पुरुषों की बजाय महिलाओं में ज्यादा उत्साह नजर आया है सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की कतारें दिखी
75 साल के मोहम्मद ईसाक गौरी ने व्हील चेयर पर पहुंचकर काला बाल मंदिर भवन केंद्र में वोट किया
75 साल के मोहम्मद ईसाक गौरी ने व्हील चेयर पर पहुंचकर काला बाल मंदिर भवन केंद्र में वोट किया
गर्मी को देखते हुए लोग सुबह जल्दी वोट देने पहुंच रहे हैं, खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने पहुंच चुकी है।
गर्मी को देखते हुए लोग सुबह जल्दी वोट देने पहुंच रहे हैं, खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने पहुंच चुकी है।
सुबह से परिवार के साथ वोट देने पहुंच रहे हैं। वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सुबह से परिवार के साथ वोट देने पहुंच रहे हैं। वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मतदान को लेकर नए वोटर्स में खास उत्साह है। नए मतदाताओं का कहना है कि वे अपना वोट जरुर डालेंगे चूरू लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 93 हजार 660 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 1 लाख 53 हजार 477 और महिलाएं 1 लाख 40 हजार 182 हैं।

Related Articles