[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, व्यर्थ बह रहा पानी:कई ढाणियों में चार दिनों से आपूर्ति नहीं, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, व्यर्थ बह रहा पानी:कई ढाणियों में चार दिनों से आपूर्ति नहीं, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की

डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, व्यर्थ बह रहा पानी:कई ढाणियों में चार दिनों से आपूर्ति नहीं, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा गांव के खाखी जी मंदिर के पास पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस लीकेज के कारण लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण जलदाय विभाग और रखरखाव करने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

ग्रामीण हरपाल सिंह ने बताया- डाडा फतेहपुरा की बंजारा बस्ती के पास परियोजना की पाइपलाइन में लीकेज है। इस लीकेज के कारण ढाणियों में होने वाली पानी की सप्लाई बाधित हो रही है और पानी का दबाव भी कम हो गया है।

चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं

कई ढाणियों में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस लीकेज को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

जल्द मरम्मत कराने की मांग

सड़क किनारे पानी बहने से राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई, तो वे जलदाय विभाग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles