[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अस्पताल से देर रात संदिग्ध युवक को पकड़ा:घूमकर कर रहा था रैकी, पुलिस के हवाले किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

अस्पताल से देर रात संदिग्ध युवक को पकड़ा:घूमकर कर रहा था रैकी, पुलिस के हवाले किया

अस्पताल से देर रात संदिग्ध युवक को पकड़ा:घूमकर कर रहा था रैकी, पुलिस के हवाले किया

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल में रविवार देर रात को एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले किया। युवक कई दिनों से अस्पताल में रात में जाकर अस्पताल में रैकी कर रहा था। रात को गार्ड और स्टाफ ने युवक को टोका तो उसने कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दिया और गार्ड के साथ भी बदतमीजी की।

अस्पताल के गार्ड द्वारा पीएमओ को सूचना दी। जिस पर पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक को थाने में साथ ले गई। वहीं युवक के पास प्रेस कार्ड और मानवाधिकार संगठन कार्ड भी मिला। अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने बताया कि कुछ दिन पहले ही नीमकाथाना जिला अस्पताल में एक बच्ची चोरी हो गई थी इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए गए थे और रात को एक गार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई थी। गार्ड को युवक संदिग्ध लगा तो उसे पूछताछ की लेकिन उसने कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दिया। उसके बाद गार्ड से भी उसने बदतमीजी की जिस पर पुलिस को सूचना दी गई और युवक को पुलिस के हवाले किया गया। पीएमओ ने बताया कि अस्पताल में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है जो भी अस्पताल में संदिग्ध व्यक्ति घूमता मिला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल के पीएमओ शेखावत ने कार्रवाई करने पर युवक कृष्ण गोयल के पास एक कार्ड मिला है वही पीआरओ के नाम लिखा एक नियुक्ति आदेश पत्र और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था(भारत) का प्रदेश मंत्री राजस्थान का आई कार्ड भी मिला है। जिसका आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है। पीएमओ ने मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin