[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पुलिस ने बढाई चौकसी:संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की ली जा रही तलाशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पुलिस ने बढाई चौकसी:संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की ली जा रही तलाशी

खेतड़ी में पुलिस ने बढाई चौकसी:संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, संदिग्ध वाहनों की ली जा रही तलाशी

खेतड़ी : प्रदेश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। इस दौरान खेतड़ी में बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी कर क्षेत्र में आने वाले वाहनों की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को बबाई पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव को लेकर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि खेतड़ी सर्किल का अधिकांश एरिया हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। यहां अपराध भी ज्यादा होने की संभावना बनी रहती है। आगामी चार दिन बाद में प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर संवेदनशील इलाकों के बारे में भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा चुनाव में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस की ओर से एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चौकसी बरतने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस व बीएसएफ की टूकड़ी की ओर से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र गाडराटा, हरडिया, प्रतापपुरा, प्रतिभानगर, बबाई, चींचडोली, रूपाकाबास, कांकरिया, नौरंगपुरा, सेफरागुवार, दलेलपुरा, माधोगढ़, ढाणी बालावाली, गुणीनीचा, कालोटा, ताल बुर्का, रसूलपुर सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दौरा किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों की ओर से आमजन से मतदान उत्सव में भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी बाइपास पर हथियारबंद जवानों की तैनाती कर नाकाबंदी की जा रही है तथा प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच करने के बाद क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति हुड़दंग या अन्य गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin