डॉक्टर साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विशाल रैली
अम्बेडकर पार्क में जन सभा को नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया सम्बोधित, नीले शाफे पहन कर रैली में सर्व समाज के लोग हुए शामिल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : कस्बे में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारतवर्ष के संविधान निर्माता, विश्व में सबसे ज्यादा उच्च शिक्षित, भारत रत्न बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके पर रामदेवरा चौक से नानसा गेट से बाजार में होते हुए चुना चौक से बिरोल रोड़ अम्बेडकर पार्क तक विशाल रैली निकाली गई, रैली में नगरपलिका चेयरमेन शोएब खत्री, वॉयस चेयर मैन कैलाश चोटिया, भाजपा नेता राजेश कटेवा, पार्षद, सरपंच व अन्य प्रतिनिधीयो ने भाग लिया, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ तहसील अध्यक्ष सुमन वर्मा ने महिला शक्ति के रूप में अगवाई की, जगह जगह रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ प्रभारी नरेश बागड़ी ने बताया की ट्रस्ट की टीम ने रैली पर पुष्प वर्षा की व रैली में शामिल लोगों को पानी व जूस पिलाया गया। भाजपा यूवा नेता धर्मेंद्र गढ़वाल के द्वारा चूना चोक में शीतल जल और फ्रूटी की व्यवस्था की गई जिसने भाजपा नेता धर्मेंद्र गढ़वाल की पूरी टीम का सयोग रहा, आशीष दायमा, नरेश बागड़ी, सुरेश गढ़वाल, कृष्ण गोपाल जोशी, मनोज सोनी, विकी सोनी, नरेश सीकर, सिद्धार्थ दायमा, गोतम दायमा, कमल किशोर पंवार, अनुज बागड़ी, मुरारी लाल गढ़वाल, विजेंद्र गढ़वाल, राजन गढ़वाल, नरेंद्र गढ़वाल, जयराम शर्मा, प्रशांत शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।
अम्बेडकर पार्क में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सभा को सम्बोधित किया। नवलगढ़ विद्यायक ने कहा की जो सोचते हैं की बाबा साहेब केवल ऐसी समाज के है तो वो गलत सोचले है बाबा साहेब किसी एक समाज के नहीं है वो सर्व समाज के है बाबा साहेब ने जो कानून बनाया है उसी की बदौलत हमे वोट देने की आज़ादी मिली है। आज हम खुलकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, होटल मरहबा पर मुस्लिम समाज द्वारा पुष्प वर्षा की गई। तीन घोड़ी की हमेशा की भाती इस साल भी भोजराज बाल्मिकी द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की गई।
इस रैली सुभाष बुनकर पूर्व पार्षद, करणीराम सरपंच, दीपचंद पंवार, जय चंद किलानिया, चौथमल सोकरिया, भोलाराम जाग्रत, पूर्णमल जाग्रत, रामवतार नारनोलिया, विनोद घुंघरवाल, खालिक लंगा, गुलाब नबी आजाद, रामराल रोलन, राजेंद्र रोलण पार्षद, रवि प्रकाश माहिच पुर्व पार्षद, आरिफ पार्षद, विजय बाल्मिकी पार्षद, राकेश दायमा, नरेन्द्र दायमा, ऐडवोकेट जगदीश वर्मा, नरोतम चौहान, शिवदयाल जाग्रत, पीरामल दायमा, महिपाल चेलासी, राजेंद्र चेलासी, रोहित सोगण, बलदेव सैनी पार्षद, लोकेश जांगिड़, लोकेश बुबना, धर्मेन्द्र पारीक, जुबेर खोकर, मुनेश पार्षद, रवि पार्षद, रिछपाल पार्षद, आबिद खत्री, आदि मौजूद रहे,