[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘तेरी पत्नी के वीडियो हैं, डिलीट करूं या वायरल’:बिजनेसमैन बोला- नाबालिग का घर आना-जाना था, रोशनदान से बाथरूम में फिट किया कैमरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़डीगब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

‘तेरी पत्नी के वीडियो हैं, डिलीट करूं या वायरल’:बिजनेसमैन बोला- नाबालिग का घर आना-जाना था, रोशनदान से बाथरूम में फिट किया कैमरा

'तेरी पत्नी के वीडियो हैं, डिलीट करूं या वायरल':बिजनेसमैन बोला- नाबालिग का घर आना-जाना था, रोशनदान से बाथरूम में फिट किया कैमरा

भरतपुर : मेरे पास तेरी पत्नी के न्यूड वीडियो हैं, डिलीट करनी है या वायरल…बोलिए? शाम 4 बजे तक वीडियो वायरल हो जाएगा। डिलीट करना है या नहीं, यह आपके हाथ में है। मेरे पास और भी वीडियो हैं।

डीग जिले के कामा के प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक (45) को 15 मार्च की सुबह जब इस तरह का वॉट्सऐप मैसेज आया तो होश उड़ गए। इस मैसेज से 4 मिनट पहले पत्नी (40) के न्यूड 3-4 फोटो भेजे गए थे। ये वीडियो से स्क्रीन शॉट लिए हुए थे। ये फोटो बिजनेसमैन की पत्नी के ही थे। ये फोटो घर के बाथरूम से लिए गए थे। फोटो और मैसेज भेजने वाला शख्स कोई और नहीं, पड़ोस में रहने वाला 17 साल का लड़का था।

पड़ोसी होने के नाते उसका घर पर आना-जाना था। वह घर के बाथरूम तक पहुंच गया और हिडन कैमरा फिट कर दिया। फिर जो उसने साजिश रची उससे पूरा परिवार कई दिनों तक सदमे में रहा। पुलिस भी लंबी पड़ताल के बाद उस शातिर नाबालिग तक पहुंची।

नाबालिग लड़के ने 15 मार्च को बिजनेसमैन को मैसेज भेजे और ब्लैकमेल करने लगा।
नाबालिग लड़के ने 15 मार्च को बिजनेसमैन को मैसेज भेजे और ब्लैकमेल करने लगा।

इस पूरे मामले में बिजनेसमैन ने आपबीती मीडिया को बताई…

कामां में मेरा हॉस्पिटल है। घर में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है। 28 फरवरी की रात पत्नी बाथरूम में गई तो उसे गीजर के पास छोटी सी डिवाइस में लाइट जलती हुई दिखाई दी। यह पहली बार था जब उसने कैमरा देखा था, लेकिन वह समझ नहीं पाई। उसने सोचा कि गीजर की ही कोई लाइट या सेंसर होगा। पहली बार तो उसने उस पर ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन 29 फरवरी को वह बाथरूम में गई तो उसका ध्यान फिर उस लाइट की तरफ गया।

पत्नी ने मुझे आकर बाथरूम में गीजर के पास लगी डिवाइस और उसमें जलने वाली लाइट के बारे में बताया। मैं बाथरूम में गया। स्टूल लगाकर चेक किया तो दंग रह गया। गीजर के ऊपर की साइड में लगी डिवाइस एक माइक्रो कैमरा था। इस कैमरा में मेमोरी कार्ड और पावर बैक चिप लगी हुई थी। मैंने दोनों चिप निकाली तो मेरा सिर चकरा गया। हैरान था कि ऐसा कौन कर सकता है? लेकिन मैं यह सोचकर निश्चिंत था कि कैमरे की मेमोरी चिप मेरे पास है। इसलिए अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

बिजनेसमैन के घर का बाथरूम। गीजर के पास शीट से ढंकी हुई जगह पर रोशनदान है।
बिजनेसमैन के घर का बाथरूम। गीजर के पास शीट से ढंकी हुई जगह पर रोशनदान है।

वॉट्सऐप पर पत्नी के आपत्तिजनक फोटो आए

इस घटना के कुछ दिन बाद 15 मार्च की सुबह करीब 11 बजे मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से कुछ फोटो भेजे गए। मैंने वॉट्सऐप चेक नहीं किया। इसके 3-4 मिनट बाद वॉट्सऐप कॉल आया। नंबर नया था, इसलिए मैंने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद नॉर्मल कॉल आने लगा। फोन उठाया तो कॉलर ने कहा- मैंने आपकी पत्नी की कुछ फोटोज भेजी हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करना है क्या, अगर ऐसा नहीं चाहते तो 2 लाख रुपए दे दो। धमकी सुनकर मैंने फोन काट दिया।

इसके बाद मैंने वॉट्सऐप मैसेज चेक किया। इसमें मेरी पत्नी के बाथरूम के 3-4 आपत्तिजनक फोटो थे। इसके साथ ही मैसेज किए गए थे। जिनमें लिखा था- फोटो डिलीट करनी हैं या वायरल बोलिए। शाम 4 बजे तक वीडियो वायरल हो जाएगा। डिलीट करना है या नहीं, यह आपके हाथ में है। मेरे पास और भी वीडियो हैं। यह पढ़कर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।

मुझे याद आया कि 15 दिन पहले घर के बाथरूम में जो कैमरा मिला था, उसका एक्सेस किसी और के पास भी है। वह दिन बेचैनी में बीता। क्या करूं, क्या न करूं। पुलिस में रिपोर्ट देने के बारे में कई बार सोचा। फिर दूसरे दिन 16 मार्च को कामां थाने पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस ने नाबालिग लड़के को पकड़ा तो हैरानी हुई

पुलिस कई दिनों से नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन नंबर बंद था। कई दिन बाद पुलिस मेरे ही पड़ोस में रहने वाले एक किशोर को पकड़कर लाई तो मैं दंग रह गया। उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी किशोर मेरे पड़ोस में ही रहता है। उसके पिता दुकान चलाते हैं। उस लड़के के घर में उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है। वह विभिन्न अवसरों पर पड़ोसी होने के नाते घर भी आता रहता था। यही कारण है कि घर के हर हिस्से के बारे में उसे अच्छी तरह पता था। उसकी नीयत में खोट है इसका अंदाजा तक नहीं लगा पाए।

गली में वेंटिलेशन के लिए जंगला था, उसे कवर किया

मेरे घर के बाथरूम का वेंटिलेशन बगल में संकरी गली की तरफ है। गंदे पानी की निकासी के लिए गली में नाली बनी है। जमीन से 10 फीट ऊपर छोटा जंगला (रोशनदान) है। रोशनदान पर लोहे का जाल लगा था, लेकिन इतनी जगह थी कि उसमें से कोई हाथ डाल सकता है। हालांकि अब जंगले को प्लास्टिक की मोटी शीट से कवर कर दिया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

आरोपी ने 25 फरवरी को गली में जाकर रोशनदान के जरिए कैमरा बाथरूम में गीजर के पास लगा दिया था। कैमरे में मैमोरी कार्ड और पावर बैंक चिप थी। आरोपी युवक ने एक-दो दिन बाद गली में जाकर कैमरे से मेमोरी कार्ड निकाला और लैपटॉप से अटैच कर न्यूड फोटो वीडियो स्टोर कर लिए। उसने दोबारा आकर उसी तरह कैमरे में मेमोरी कार्ड लगा दिया, जो बाद में मेरे हाथ लग गया। मैंने मेमोरी कार्ड को चेक किया तो मेरे बाथरूम के फोटो वीडियो इसमें मिले थे।

कामां थाना पुलिस ने सोमवार शाम नाबालिग के साथियों मोहित और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
कामां थाना पुलिस ने सोमवार शाम नाबालिग के साथियों मोहित और अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

मौज-मस्ती में पैसा उड़ाने के लिए रची साजिश

कामां थाना के इंचार्ज मनीष शर्मा ने बताया कि शहर के एक बिजनेसमैन (प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक) की ओर से 16 मार्च को FIR दर्ज कराई थी कि कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा है। मामला हाई प्रोफाइल था। स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिस नंबर से वॉट्सऐप मैसेज, कॉल किए गए उसे ट्रेस किया, लेकिन वह बंद था। जैसे ही नंबर एक्टिव हुआ, पुलिस को उसका पता चल गया।

बिजनेसमैन के पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को 1 अप्रैल की शाम हिरासत में लिया। साजिश में उसका साथ देने वाले उसके दो दोस्तों मोहित (20) और अब्दुल (22) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग और उसके साथी मौज-मस्ती के लिए मोटी रकम ऐंठना चाहते थे।

लड़के के दोस्तों ने मुहैया कराए मोबाइल, सिम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़के को उसके दोस्तों मोहित और अब्दुल ने चोरी का मोबाइल 10 हजार रुपए में मुहैया कराया था। इसके साथ ही सिम भी दिलाई थी। आरोपी ने 1800 रुपए में ऑनलाइन कैमरा खरीदा था। आरोपी 12वीं क्लास में है। वहीं उसका साथी मोहित जुरहरा थाना इलाके का रहने वाला है और अब्दुल कंचननेर इलाके में रहता है। फिलहाल तीनों से पूछताछ में कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62