[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा:पैरों पर निशान बने, पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, प्रिंसिपल बोले-होमवर्क नहीं किया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा:पैरों पर निशान बने, पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, प्रिंसिपल बोले-होमवर्क नहीं किया था

टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा:पैरों पर निशान बने, पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, प्रिंसिपल बोले-होमवर्क नहीं किया था

बिसाऊ : बिसाऊ के श्री रामनारायण बावरी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में टीचर ने छात्र की डंडे से से पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैरों पर चोट के निशान बन गए। छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

छात्र के पिता मुरारीलाल स्वामी ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र अभय स्वामी कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 7 में अध्ययनरत है। शिक्षक प्रमोद कुमार प्रजापत ने प्रश्न का उत्तर नहीं बताने पर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा
टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा

इसके बाद अभय घर पहुंचा, लेकिन उसने डर के मारे किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन थोड़ी देर बाद जब दर्द असहनीय हुआ तो वह रोने लगा।

तब उसकी मम्मी व पिता ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बता दी। छात्र के पैरों पर डंडे से चोट के निशान बन गए। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर छात्र का मेडिकल करवाया है। इधर, स्कूल के प्रिंसिपल मुकेशकुमार का कहना है कि बच्चे को होमवर्क दिया था। वह करके नहीं लाया, इसलिए टीचर ने डंडे से पीट दिया। टीचर ने बच्चे के परिवार से माफी मांग ली है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62