बीएलओ बांटेगे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप – घर तक पहुंचाई जाएगी मतदाता पर्ची
जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने दिये निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : लोकसभा आम चुनावों की तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने सभी सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रत्येक मतदाता को वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप समय पर वितरित कि जाएं। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने संबंधित मतदान केन्द्र के तहत आने वाले मतदाताओं को मतदान की तिथि के 5 दिन पहले तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रतिदिन वितरित की जाने वाली मतदाता पर्ची की जानकारी गूगल सीट पर अपडेट करें। बैठक में जिले के सभी सहायक रिटर्निग अधिकारियों वीसी के माध्यम से जुड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2037576


