सैन समाज में एकजुटता और सामाजिक जागरूकता पर जोर:सम्राट समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन, सम्मान समारोह हुआ
सैन समाज में एकजुटता और सामाजिक जागरूकता पर जोर:सम्राट समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन, सम्मान समारोह हुआ
चिड़ावा : चिड़ावा के न्यू सुलतानिया गेस्ट हाउस में सैन समाज सम्राट समिति का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और मजबूती पर बल दिया गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाषचंद्र सैन गोठड़िया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अन्य समाजों से प्रेरणा लेकर अपने समाज में भी व्यापक सामाजिक और राजनैतिक जागरूकता लानी होगी।

कुप्रथाओं को रोकने पर बल दिया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सैन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन सुनारीवाल, महेन्द्र भारतीय, अनिल सैन और देवेश के नेतृत्व में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समाज हित में लगातार सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में जिला और तहसील स्तर के वरिष्ठ समाजसेवी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ये रहे मौजूद
चिड़ावा से विश्वनाथ चांगिल, मनोज कुमार कालोया, मुकेश कालोया, मोहनलाल मोल्याण, पूर्णमल मोल्याण, रितेश, कपिल व मुकेश मोल्याण, भवानी सिंह चांगिल, सुरेंद्र चांगिल, संजय चांगिल, राकेश कुमार चांगिल, विनीत बनोरिया, महावीर प्रसाद, गोविंद हर्षवाल, बबलू हर्षवाल, लालचंद कालोया और रामोतार, पवन कुमार रोहिवाल व कमल कुमार, नरहड़ से उमराव सिंह, बिहारीलाल नरड़िया, आसलवास से हरदीप सैन, बागासन से विश्वामित्र, तोगड़ा से होश्यार सिंह, भाखरी से नरेश कुमार, धुलवा से संतकुमार, मेघपुर से राजेश कुमार, भगिना से दयाराम, भोड़की से संदीप रावलदिया, विगोदना से सुनील कुमार, सूरजगढ़ से संदीप कुमार, पिलानी से सुरेश सैन व रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सैन समाज के सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2203663


