कासनी गांव में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:संदूक को खेत ले जाकर खोला, वारदात के बाद घर का गेट बंद कर फरार
कासनी गांव में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:संदूक को खेत ले जाकर खोला, वारदात के बाद घर का गेट बंद कर फरार
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के कासनी गांव में सोमवार रात सरजीत वर्मा के घर में चोरी हो गई। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोर घर से एक संदूक भी उठा ले गए। बाद में उन्होंने संदूक को खेत में ले जाकर उसमें रखा सामान बिखेर दिया और कीमती सामान निकालकर फरार हो गए।

वारदात के बाद चोर घर का गेट बंद कर निकल गए। परिवार को चोरी का पता सुबह चला, जब उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा। खेत में संदूक और अन्य वस्तुएं अस्त-व्यस्त मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित परिवार ने भी चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2203659


