[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांगों ने रैली निकाली:मतदान के लिए जागरूक किया, घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांगों ने रैली निकाली:मतदान के लिए जागरूक किया, घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की

दिव्यांगों ने रैली निकाली:मतदान के लिए जागरूक किया, घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की

झुंझुनूं : स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता को लेकर झुंझुनूं में आज दिव्यांग बालकों की ओर से रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत जे.पी. जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई। जहां एडीएम रामरतन सौंकरिया ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया। उसके बाद रैली एक नंबर रोड़ से होते हुए कलेक्ट्रेट पर सम्पन्न हुई।

रैली में दिव्यांग ट्राइ साइकिल, बैसाखी, थ्री-व्हीलर बाइक के सहारे शामिल हुए। बैनर ओर तख्तियां के माध्यम से मतदान के दिन घरो से निकलकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। नारे भी लगाए गए। एडीएम रामरतन सौकरिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़े इसको लेकर प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज दिव्यांगों की ओर से रैली निकालकर आम आदमी को मैसेज दिया गया है। इसका मकसद यह है कि हर आदमी अपना दायित्व समझे। ज्यादा से ज्यादा मतदान करे। झुंझुनूं के लोग मतदान को लेकर काफी उत्साहित है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22