[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ट्रक पर फर्जी नंबर लगाकर शराब की तस्करी:असली मालिक का टोल कटा तो शुरू हुई जांच, वॉटसऐप से ड्राइवर को मिलते थे निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ट्रक पर फर्जी नंबर लगाकर शराब की तस्करी:असली मालिक का टोल कटा तो शुरू हुई जांच, वॉटसऐप से ड्राइवर को मिलते थे निर्देश

झुंझुनूं में ट्रक पर फर्जी नंबर लगाकर शराब की तस्करी:असली मालिक का टोल कटा तो शुरू हुई जांच, वॉटसऐप से ड्राइवर को मिलते थे निर्देश

झुंझुनूं : झुंझुनूं में ट्रक पर फर्जी नंबर लगाकर तस्करी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रक पर फर्जी प्लेट नंबर लगाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही थी।

गाड़ी के असली नंबर गुजरात के थे, लेकिन प्लेट पर नंबर झुंझुनूं की गाड़ी के काम में लिए जा रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब गाड़ी के असली मालिक के अकाउंट से टोल के पैसे कटे। पुलिस ने ट्रक के साथ एक आरोपी को पकड़ा है।

टोल कटने पर करवाया मामला दर्ज
कोतवाली थाना पुलिस के कोतवाल पवन चौबे ने बताया कि झुंझुनूं शहर के मोहम्मद अनीश पुत्र मोहम्मद सदीक ने शुक्रवार शाम को मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया था कि उसके पास एक ट्रक है, जिससे वह झुंझुनूं से दिल्ली सब्जी सप्लाई करता है। उसके गाड़ी नंबर से एक फर्जी नंबर बनाकर काम में लिया जा रहा है। कई बार उसके अकाउंट से टोल के पैसे भी कटते है।

थानाधिकारी ने बताया कि इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जहां से टोल कटा वहां से पूछताछ करते हुए गाड़ी का पीछा किया। उसके बाद गाड़ी को किशनगढ में पकड़ लिया गया। जांच में पता चला की गाडी गुजरात नंबर की है। झुंझुनूं के फर्जी प्लेट नंबर लगाकर शराब की तस्करी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे नारनोल में गाड़ी देकर मध्यप्रदेश में छोडने के लिए कहा जाता था। ये पूरी डील आरोपी से वॉटसऐप पर होती थी। थानाधिकारी ने बताया कि पकडे़ गए चालक से पूछताछ जारी है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet