[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वक्ता बोले- लोकतंत्र खतरे में है इसे बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

वक्ता बोले- लोकतंत्र खतरे में है इसे बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा

वक्ता बोले- लोकतंत्र खतरे में है इसे बचाने के लिए भाजपा को हराना होगा

नीमकाथाना : शहर में शाहपुरा रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें सीकर लोकसभा प्रत्याशी कॉ. अमराराम का विधायक सुरेश मोदी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लोकसभा चुनावों को लेकर वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल थोथी घोषणा करती है ।

विधायक मोदी ने कहा कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव जीत गई तो पता नहीं 2029 में चुनाव हों या नहीं। देश नाजुक मोड़ पर है। ना रोजगार की बात की जा रही है, ना देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा है। देश में धर्म की राजनीति हावी है। देश में हालात गंभीर है, लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा सरकार केवल यमुना पानी को लाने पर जगह-जगह जाकर वाहवाही लूट रही है।

लोकसभा प्रत्याशी अमराराम ने कहा कि भाजपा सरकार के पास केवल झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई से डरा रही है कि या तो भाजपा में आ जाओ या जेल जाओ। भाजपा सरकार ने दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया क्योंकि उन्होंने भाजपा सरकार के सामने झुकने से मना कर दिया। एमएसपी पर कानून बनाने, अग्निवीर स्कीम वापस लेने और सामाजिक न्याय के लिए लड़ता रहूंगा। अन्य वक्ताओं जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles