झुंझुनूं में मंदबुद्धि किशोर की जहर खाने से मौत:मुंह से झाग निकल रहे थे, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
झुंझुनूं में मंदबुद्धि किशोर की जहर खाने से मौत:मुंह से झाग निकल रहे थे, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक किशोर की जहर खाने से मौत हो गई। मामला झुंझुनूं के मुकुन्दगढ थाना क्षेत्र के चूड़ी अजीतगढ़ का है। पुलिस ने मृतक के शव का राजकीय बीडीके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुकुंदगढ़ पुलिस ने बताया कि मृतक कमल पुत्र शशिकांत कुमार उम्र 17 साल थाना क्षेत्र के चूडी अजीतगढ़ का रहने वाला था। वह बचपन से मंदबुद्धि था। बुधवार शाम को घर से बाहर गया था। कुछ देर बाद घर आया तो अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान मुंह से झाग आ रहे थे।
उसके बाद रात आठ बजे के करीब परिजन मुकुंदगढ़ के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर किशोर को झुंझुनूं रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान किशोर ने देर रात दम तोड़ दिया।
परिजनों की रिपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066698


