झुंझुनूं में डीएसटी और सात पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई:3 लाख की रुपए की अवैध शराब पकड़ी, 7 आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं में डीएसटी और सात पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई:3 लाख की रुपए की अवैध शराब पकड़ी, 7 आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी है। इसके साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला स्पेशल व सात थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से 327 लीटर देशी, 123 लीटर अंग्रेजी व 298 लीटर बीयर जब्त की है।
पुलिस ने बताया कि शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख 6 हजार रुपए है। एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान के तहत अवैध ब्रांचों पर डीएसटी टीम व सुलताना, सिंघाना, मण्ड्रेला, बगड़, बुहाना, मुकुन्दगढ व पचेरी कलां थाना के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है।
इसके साथ ही 7 जनों को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066552


