महिला के साथ रेप का मामला दर्ज:पति को ठीक नहीं करने और घर को बर्बाद करने की दी थी धमकी
महिला के साथ रेप का मामला दर्ज:पति को ठीक नहीं करने और घर को बर्बाद करने की दी थी धमकी

नीमकाथाना : बीमारी से पति को ठीक नहीं करने और घर को बर्बाद करने की धमकी देकर मंगलनाथ आश्रम के कथित साधु द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। इसको लेकर पीड़ित महिला ने थोई थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति नीमकाथाना जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मंगलनाथ आश्रम में रहते हैं। पति बीमार रहता है, वह इस आश्रम पर बीमारी ठीक करवाने के लिए रह रहा था। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आश्रम के कथित महंत ने मेरे पति से कहा कि पत्नी से फोन पर बात करवाओ तो मुझे फोन पर महाराज ने कहा केशव नाथ महाराज आ रहे है और जरुरी काम है आप आश्रम पर आ जाओ। महिला आश्रम पर गई, शाम को कथित महंत नवनाथ ने कहा की रात को भीड़ ज्यादा है आप इस कुटीया में सो जाना। मैं कुटिया में जाकर सौ गई। रात करीब 11 बजे नवानाथ कुटीया में आया और गेट को कुंदी लगा दी।
पीड़ित महिला ने महंत से कहा कि मेरे पति भी आएंगे। इस पर नवनाथ ने कहा चिंता की कोई बात नहीं मै हूं ना। इसके बाद मेरे से बातचीत शुरू कर दी। देर रात मुझे धमकी दी कि तेरे पति को कभी ठीक नहीं करूंगा। तंत्र मंत्र से घर को बर्बाद कर दूंगा और अश्लील बातें शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि देर रात को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन भी आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने बताया की मै मेरे पति को लेकर घर पर गई। इसके बाद मैंने पति को सारी बात बताई। मामले को दबाने के लिए नवनाथ ने कई लोगों के फोन करवाए और धमकी दी। महिला ने शनिवार देर शाम को थोई थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।