Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ साया कब से कब तक? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Holika Dahan Timing 2024: इस साल होलिका दहन 24 मार्च को होगा. जबकि रंग वाली होली 25 मार्च को रंग-गुलाल उड़ेंगे. इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. आइए जानते हैं कि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण के क्या मायने रहेंगे

होलिका दहन कल : आचार्य अभिमन्यु पाराशर
दिनांक 24 मार्च रविवार को सायंकाल में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा होने से होली पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।
होलिका दहन में भद्रा वर्जित मानी गयी है। इस वर्ष 24 मार्च को भद्रा दिन में सुबह 9:55 से शुरू होकर रात 11:15 तक रहेगी।
शास्त्र अनुसार होलिका दहन में यदि ‘भद्रा’ निशीथ (अर्धरात्रि) से पहले समाप्त हो जाती है तो भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए।
इस वर्ष भद्रा निशिथ समय मध्य रात्रि से पूर्व ही समाप्त हो रही है अतः दिनांक 24 मार्च को भद्राकाल के पश्चात रात्रि 11:15 से रात्रि 12:33 तक होलिका दहन करना शास्त्रोक्त है।
होलिका दहन मुहूर्त : 24 मार्च 2024, रविवार, रात्रि 11:15 से रात्रि 12:33 तक।