मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर करेंगे कार्रवाई
मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर करेंगे कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
मंडावा : निर्भया स्क्वायड झुंझुनूं की महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी से कस्बे में गश्त की। ऑपरेशन गरिमा के तहत स्थानीय थाने के कांस्टेबल विक्रम सिंह के साथ स्क्वायड की मंजू, बलकेश, सरोज, सुनीता, सीमा ने अलग-अलग स्कूटी पर नानी बाई बालिका स्कूल व मंडावा कॉलेज, पूनम कॉलेज, कृषि कॉलेज व मुख्य बाजार की साइड गश्त कर छात्राओं को जागरूक किया।
कांस्टेबल विक्रम सिंह ने बताया कि महिला पुलिस टीम अभियान चला कर मनचलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी तथा लगातार छात्राओं को जागरूक करेंगी। इस दौरान नवलगढ निवासी एक विक्रम को कॉलेज के आसपास गाड़ी दौड़ाकर मनचली हरकतें करने पर उसको गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033899


