एनपीए लेने वाले चिकित्सकों की जानकारी सार्वजनिक की:झुंझुनूं में 39 डॉक्टर ले रहे एनपीए, फीस वसूली की तो होगी कार्रवाई, सूची चस्पा की
एनपीए लेने वाले चिकित्सकों की जानकारी सार्वजनिक की:झुंझुनूं में 39 डॉक्टर ले रहे एनपीए, फीस वसूली की तो होगी कार्रवाई, सूची चस्पा की
झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में 39 डॉक्टर एनपीए ले रहे है। चिकित्सा विभाग के निर्देश के बाद ऐसे डॉक्टरों की सूची अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. संदीप पचार ने बताया कि जिला अस्पताल के जो चिकित्सक प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं। सरकार से इसके लिए एनपीए ले रहे हैं। उनकी जानकारी आमजन के लिए नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। ऐसे में अगर कोई भी एनपीए लेने वाले चिकित्सक मरीजों से फीस वसूल करते हैं। तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
39 डॉक्टर एनपीए ले रहे हैं
जिला अस्पताल में कार्यरत 39 चिकित्सक वर्तमान में अस्पताल के बाहर प्रैक्टिस नहीं करने के नाम पर एनपीए ले रहे हैं। वहीं, अनेक चिकित्सक एनपीए लेने के बाद भी मरीजों को चिकित्सा परामर्श देने के नाम पर फीस वसूली कर रहे थे। जिसके बाद चिकित्सा विभाग के निदेशक ने आदेश जारी कर एनपीए लेने वाले चिकित्सकों की जानकारी सार्वजनिक किए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए थे। ऐसे में अब जिला अस्पताल में हर माह एनपीए लेने वाले चिकित्सकों की जानकारी अपडेट की जाएगी।
लगातार मिल रही है शिकायत
सरकारी सेवा में कार्यरत कोई भी चिकित्सक एनपीए ले सकता है। लेकिन इसके बाद आचरण नियमों के चलते वह क्लिनिकल प्रैक्टिस नहीं कर सकता है। यानी ऐसे चिकित्सक क्लिनिक में फीस लेकर मरीजों को नहीं देख सकते हैं। देखते भी है तो फीस नहीं ली जा सकती है। नॉन प्रैक्टिस अलाउंस चिकित्सक अपनी सुविधा के लिए लेते हैं। लेकिन बार बार शिकायतें सामने आ रही हैं कि कई चिकित्सक एनपीए लेने के बाद भी क्लिनिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं। पैसे लेकर मरीज देख रहे हैं। विभाग ने इसे आचरण नियमों के विरुद्ध माना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036137


