हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक
श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में 22 व 23 अप्रैल को लगेगा मेला
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव पर 22 व 23 अप्रैल को दो दिवसीय सतरंगी मेला लगेगा । इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई है । मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है ।
मन्दिर ट्रस्ट के नरेशचन्द्र गाडिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । इसमें मुम्बई के जागो हिन्दुस्तानी समूह के कलाकारों द्वारा धार्मिक व देशभक्ति से ओत – प्रोत गीतों पर प्रस्तुतियां दी जाएगी । 23 अप्रैल को सतरंगी मेला लगेगा । इस अवसर पर बाबा के दरबार में छप्पनभोग की झांकी सजाई जाएगी । मंदिर परिसर में फूलों की शाही सजावट की जाएगी । सुजानगढ के कलाकारों द्वारा लाइट डेकोरेशन किया जाएगा । रेवाडी के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका तथा संजीव झांकियों की प्रस्तुतियां दी जाएगी ।
मंदिर परिसर में जोधपुरी झूले, प्रसाद, खिलौने, घरेलू सामान, सजावटी सामग्री, खाने – पीने की स्टालें आदि लगाई जाएगी । कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में विनोद टीबडा, संदीप टीबडा, शशिकांत टीबडा, विजय गाडिया, अतुल गाडिया, सम्पत गाडिया, अनिल केडिया, मुकेश ढेढिया, श्यामसुन्दर गाडिया, प्रमोद गाडिया, मनोज व्यास, नीरज पुरोहित, सुमित गाडिया, संजय जगनानी, सुरेन्द्र राणासरिया, रामनिवास सोनी, सुधीर टीबडा आदि शामिल हुए ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033691


