[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी नौकरी के नाम पर दो भाईयों से ठगी:16 लाख लेकर दिल्ली पुलिस का फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

सरकारी नौकरी के नाम पर दो भाईयों से ठगी:16 लाख लेकर दिल्ली पुलिस का फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाया

सरकारी नौकरी के नाम पर दो भाईयों से ठगी:16 लाख लेकर दिल्ली पुलिस का फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाया

नीमकाथाना : नीमकाथाना दो चचेरे भाइयों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया हैं। एक भाई को दिल्ली पुलिस तो दूसरे को इनकम टैक्स में नौकरी लगाने के नाम पर ठगों ने रुपए ऐंठ लिए। ठगों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया। ठगी का मामला नीमकाथाना के सदर थाने में दर्ज हुआ हैं।

पीड़ित दोनों भाइयों को विश्वास दिलाकर बिना परीक्षा दिलाए ही सरकारी नौकरी लगाने लगाने का झांसा दिया। गुहला निवासी पीड़ित राधेश्याम सहल ओर उसका भाई हरिचंद सहल मजदूरी करते हैं। घर की हालत भी दहनिय हैं। उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया हैं। ठगों को पैसे देने के बाद नौकरी नहीं लगने पर दोनों भाइयों ने नीमकाथाना के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित राधेश्याम और उसके भाई हरिचंद ने रिपोर्ट में बताया कि मेरा बेटा विक्रम बेरोजगार हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा हैं। लालचंद सैनी निवसी चला के पास ढाणी बुथेड़ी जानकर हैं, उसने कहा कि मेरी बड़े राजनीतिक नेताओं से ओर बड़े अधिकारियों से पहचान है आपके लड़के विक्रम को दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी लगा दूंगा उसके लिए आठ लाख रुपए देने होंगे। हरिचंद के बेटे विकास को इनकम टैक्स में सरकारी नौकरी लगाने की एवज में 8 लाख की डिमांड की। बार-बार कहने के बाद पीड़ित ने बेटे को सरकारी नौकरी लगने की बात पीड़ित ने मान ली। पीड़ित ने आरोपी के खाते ओर नगद रुपए किस्तों के हिसाब से डाल दिए।

आरोपी 2-11-2023 को विक्रम ओर विकास को दिल्ली ले गया। दिल्ली में एक होटल में तीन दिन तक रखा और बोले कि आपका काम हो रहा है जल्द ही दोनों को जॉइनिंग लेटर मिल जाएगा। उसके बाद दोनों चचेरे भाई घर पर वापस गए। अगले दिन 6-11-2023 को आरोपी लालचंद विक्रम का फर्जी जोइनिग लेटर लेकर घर पर आया ओर विक्रम को जॉइनिंग लेटर दिया। आरोपी लालचंद ने कहा कि विकास का जॉइनिंग लेटर विकास का नहीं आया और बोला कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जॉइनिंग ​​​​​​​लेटर नहीं देता डायरेक्ट जॉइनिंग देता हैं। अगले दिन आरोपी लालचंद ने पीड़ित राधेश्याम को कॉल किया और बोला कि आपके बेटे विक्रम का जॉइनिंग ​​​​​​​लेटर लगता छप गया दुबारा बन जाएगा।

वही आरोपी ने विकास को बोला कि आपको लखनऊ जाना पड़ेगा वहां आपको लेटर मिलेगा तो विकास लखनऊ चला गया। दो दिन लखनऊ में रहा। आरोपी ने कहा कि इनकम टैक्स के अलावा आपको वन विभाग में लगा देंगे राजस्थान में ही पोस्टिंग हो जाएगी, लेकिन उसके लिए टाइम लगेगा। पीड़ित ने आरोपी की बात मान ली। काफी दिनों तक दोनों चचेरे भाइयो को नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि परिवार के लोग पैसे लेने के लिए आरोपियों के घर पर गए तो वह मारपीट पर उतारू हो गए और बोले कि कोई पैसा नहीं है।

पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि आरोपी लालचंद के बड़े भाई विनोद के खाते में ऑनलाइन पैसे डलवाये और नगद दिए। कुल।18 लाख रुपए ठगों ने ऐंठ लिए। पीड़ित राधेश्याम और हरिचंद ने शुक्रवार शाम को इस्तगासे से नीमकाथाना के सदर थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच डीएसपी अनुज ढाल कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77