इस्लामपुर से खाटू के लिए 31 निशान लेकर रवाना हुए श्याम भक्त
इस्लामपुर से खाटू के लिए 31 निशान लेकर रवाना हुए श्याम भक्त
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सुल्ताना रोड स्थित श्याम मंदिर से खाटूधाम के लिए 24 वीं पदयात्रा शनिवार को रवाना हुई। शुक्रवार रात को श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। यात्रा रवाना होने से पहले श्याम मंदिर में निशानों की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा श्याम मंदिर से शुरू होकर चूणा चौक व मुख्य मार्गों से होती हुई खाटू धाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा में श्याम भक्त डीजे की धुन पर बाबा के जयकारे लगाते व गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। यात्रा का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सज्जन जांगिड़ ने बताया कि पदयात्रा में श्याम भक्त कुल 31 ध्वज निशान लेकर श्याम के दरबार रवाना हुए। योगेश शर्मा ने ने बताया कि माखर से रविवार को खाटू धाम के लिए पदयात्रा रवाना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034710

