घर में घुसकर हमला किया, महिलाओं से की छेड़छाड़:9 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
घर में घुसकर हमला किया, महिलाओं से की छेड़छाड़:9 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट कर महिलाओं से छेड़छाड के मामले में 9 महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मामले में सुशील उर्फ लुहारड़ा पुत्र हरीराम जाट निवासी बाकरा पुलिस थाना सदर झुंझुनूं को पकड़ा है। आरोपी ने करीब 9 माह पहले कुछ बदमाशों के साथ मिलकर रात के समय घर में सो रहे एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया था। इस दौरान घर पर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़-फोड़ की। साथ ही रिश्तेदारों से मारपीट करते हुए घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की। इस संबंध में 18 जून 2023 थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दी थी।
थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि मामले में पूर्व में राजवीर, धर्मपाल उर्फ डाल, जयंत उर्फ देवा और बलवीर को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सुशील उर्फ लुहारड़ा 9 महीने से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुकुन्दगढ़ थाने में एक मामला दर्ज है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053000

