कार के सामने आया जानवर, बेकाबू होकर पलटी:निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ हादसा; एक युवक की मौत
कार के सामने आया जानवर, बेकाबू होकर पलटी:निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ हादसा; एक युवक की मौत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं में आवारा पशु सामने आने से कार पलट गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दो अन्य को मामूली चोट आई है। हादसा देर रात साढे़ दस बजे के आसपास झुंझुनूं में चुरू रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ।
मृतक अंकित केजड़ीवाल (35) पुत्र दिनेश केजड़ीवाल झुंझुनूं के मित्तल कॉलोनी का रहने वाला था। हेड कॉन्स्टेबल धर्मपाल ने बताया कि रविवार देर रात चूरू रोड़ पर पुलिया के पास हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायलों को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया।
जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मित्तल कॉलोनी निवासी अंकित को मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। दो जनों को मामूली चोट आई थी। जिसमें अमित का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। तीनों रविवार देर रात चूरू से आ रहे थे।
झुंझुनूं में चूरू रोड पर बन रहे निर्माणाधीन पुलिया के पास कार के सामने अचानक आवारा पशु आने से कार बेकाबू होकर पलट गई। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2038837


