[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि मनाई:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- फुले दंपति को मिले भारत रत्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि मनाई:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- फुले दंपति को मिले भारत रत्न

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि मनाई:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- फुले दंपति को मिले भारत रत्न

झुंझुनूं : झुंझुनूं के अशोक नगर में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले सामुदायिक भवन में सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महात्मा ज्योतिबा विकास संस्थान की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल ने सावित्रीबाई फुले को महिलाओं के जीवन में अतुलनीय परिवर्तन की जननी बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि घर-परिवार को संभालने और रसोई में खाना बनाने तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज पढ़ लिखकर नौकरी कर रही हैं। राजनीति से लेकर व्यापार और रक्षा विभाग जैसे क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करने और उनके लिए शिक्षा का मार्ग खोलने का श्रेय एक महिला को ही जाता है। इनके नाम देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव है। उन्होंने फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग की।

कार्यक्रम में व्याख्याता अनिल सैनी, लेखाकार रामगोपाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, ज्योति विद्या पीठ संस्थान के निदेशक चिरंजीलाल सैनी, वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप सैनी, अशोक नगर, अनुदेशक ईश्वर सिंह जांगिड़, वर्षा सोमरा ने भी विचार रखे।

इस दौरान पूर्व सरपंच कन्हैयालाल सैनी, सरपंच प्रतिनिधि अशोक सैनी, युवा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मेघवाल, पार्षद वीरेंद्र सैनी गुढ़ा, पूर्व प्रधानाचार्य हरफूलसिंह सैनी, अध्यापक जयसिंह सैनी, वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र सैनी, बीआरएस एकेडमी के निदेशक पवन जमालपुरिया, युवा नेता नन्दलाल सैनी, एंड धर्मपाल सैनी, अध्यापक सुभाषचन्द्र सैनी, कालूराम खारिया वाली, राजेन्द्र सैनी मेघसागर, सुबेदार संतोष सैनी, ठेकेदार मनोज सैनी, अनुदेशक राजीव सैनी, विनोद सैनी, गुगनराम सैनी, लोकेश सैनी, जयराम सैनी, रेखाराम सैनी, हंसराज, मनीष सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश सैनी ने किया।

Related Articles