मदरसा मुफीदुल इस्लाम में मनाया महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
मदरसा मुफीदुल इस्लाम में मनाया महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : हम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : मदरसा मुफीदुल इस्लाम में शिक्षा अनुदेशक अकिला बानों की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समारोह में मदरसा के छात्र-छात्राओं ने कविताएं व आर्टिकल पेश करके अपने विचार रखे। बानों ने ने कहा कि यह दिन हर वर्ष आठ मार्च को महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। समाज में बहुत सी महिलाएं ऐसी भी है जो घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ कई क्षेत्रों में देश की तरक्की में बहुमूल्य योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है। अगर एक बच्चा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो उसकी पीढ़ी ही पढ़ी-लिखी होती है। नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। महिला अध्यापिकाओं को महिला दिवस पर उनकी हौंसला अफजाई की गई। इस मौके पर अब्दुल हमीद खान, फारुक सौलंकी, फराज खान, समीरा बानों, वसिम कुरैशी व रुखसार बानो सहित बच्चों के अभिवावक व मदरसा स्टाफ मौजूद था।