विधायक गोपाल शर्मा, मुकेश दाधीच एवं बनवारीलाल सैनी का करेंगे मंडल पदाधिकारी स्वागत
मंडल अध्यक्ष के आवास पर शर्मा, दाधीच एवं सैनी का भाजपाई करेंगे अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के किसान कॉलोनी स्थित आवास पर शनिवार को सायं 5:00 बजे सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी का भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न समाज के लोगों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। जानकारी देते हुए नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि संघ विचारधारा से ओतप्रोत सिविल लाइंस से विधायक गोपाल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पुनः मनोनीत होने पर मुकेश दाधीच के शनिवार को झुंझुनूं प्रवास पर आने एवं नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी का मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाज के लोगों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम में शहर के गणमान्य जन एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049134


