महिला दिवस पर जुटी अलग पहचान बनाने वाली महिलाएं:वीमन ऑफ वंडर एंड विस्डम थीम पर आईटीसी राजपूताना में किया सम्मानित
महिला दिवस पर जुटी अलग पहचान बनाने वाली महिलाएं:वीमन ऑफ वंडर एंड विस्डम थीम पर आईटीसी राजपूताना में किया सम्मानित

जयपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में द सोशल लिस्ट की ओर से आईटीसी राजपूताना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समुदायों की सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शिष्टाचार प्रशिक्षक और व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ सीमा पुरी की अध्यक्षता में हुआ। इन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ ही सॉफ्ट स्किल्स और आंतरिक मान्यता जैसे विषयों पर अपने विचार रखकर महिलाओं को मोटिवेट किया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियो के प्रयासों और व्यवसायों के प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाए गए। जिससे वहां उपस्थित लोग उनके व्यवसायों से जुड़ सके।

इस आयोजन से प्राप्त आय का एक हिस्सा महिला-केंद्रित एनजीओ को आवंटित किया जाएगा, जो महिला उत्थान के उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा। इस आयोजन सह-प्रायोजक मोतीसंस ज्वैलर्स, ईवीएए हॉस्पिटल और काम्या एस्थेटिक्स के उदार समर्थन से संभव हुआ।