[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण:बोले- हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द न्याय दिलवाना और क्राइम पर कंट्रोल करना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण:बोले- हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द न्याय दिलवाना और क्राइम पर कंट्रोल करना होगा

एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण:बोले- हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द न्याय दिलवाना और क्राइम पर कंट्रोल करना होगा

नीमकाथाना : नीमकाथाना नवसृजित नीमकाथाना जिले के दूसरे एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया हैं। गिरधारी लाल उच्चैन जिला भरतपुर से स्थानांतरण कर नीमकाथाना जिला एएसपी लगाया हैं। वही एएसपी शालिनी राज को नीमराना जिला कोटपूतली एएसपी लगाया हैं।

गिरधारी लाल शर्मा पहले भी नीमकाथाना में एएसपी रह चुके हैं। उन्होंने इस दौरान साइबर क्राइम पर अंकुश लगाना और अपराधियों पर नियंत्रण रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस मुख्यालय की जो भी प्राथमिकता है, उसके अनुरूप ही काम किया जाएगा। सरकार के निर्देश है कि आम आदमी की सुनवाई हो। जल्द से जल्द न्याय मिले। अपराधियों में पुलिस का डर हो और आम आदमी में विश्वास हो। इसी ध्येय बनाकर काम किया जाएगा।

वहीं एएसपी शालिनी राज को नीमकाथाना से आज विदाई दी गई। उन्होंने नीमराना जिला कोटपूतली में पदभार ग्रहण किया हैं। आज औपचारिकता रूप से विदाई दी गई हैं। 9 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित होगा।

Related Articles